गाजीपुर, मार्च 31 -- गाजीपुर, संवाददाता। इंटर कॉलेज कासिमाबाद के शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार यादव को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल विद्यालयीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 1 मई तक महबूबनगर में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विपिन बहादुर सिंह ने बताया कि संजीव कुमार यादव खिलाड़ियों को तराशने में विशेष पहचान रखते हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। जनपद के क्रीड़ा सचिव आकाश कुमार सिंह के अनुसार संजीव यादव स्वयं एक अनुभवी पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं और पहले भी उत्तर प्रदेश टीम के चयनकर्ता की जिम्म...