नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- केंद्रीय दूर संचार मंत्रालय ने संजीव बंजाल को दूरसंचार विवाद समाधान एवं अपीली अधिकरण (टीडीएसएटी) का सदस्य नियुक्त किया है। मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना में इसकी घोषणा हुई है। अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति 16 अक्तूबर 2025 से पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई है। हालांकि, यह नियुक्ति तब तक ही प्रभावी रहेगी, जब तक वे 67 वर्ष की आयु पूरी नहीं कर लेते। यानी इन दोनों में से जो भी स्थिति पहले आएगी, उसी के अनुसार उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...