समस्तीपुर, अक्टूबर 6 -- सरायरंजन निसं। मुसरीघरारी में मंगलवार को एक स्कूल में हरसिंगपुर निवासी एवं पैरालंपिक शूटर संजीव कुमार गिरि ने विद्यालय के बच्चों से मुलाकात कर उन्हें खेल के प्रति जागरूक और प्रेरित किया तथा अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किया। विद्यालय परिवार की ओर से उनको फूल-माला, पाग एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने उनसे खेल, संघर्ष, सफलता और जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सहजता से जवाब दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त एचएम शाकिर रज़ा सहित आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...