धनबाद, मार्च 1 -- नगर निगम मेयर का चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। संजीव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेयर का चुनाव जीत लिया। दूसरे नंबर पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल रहे। संजीव सिंह ने पहले राउंड से जो बढ़त बनाई, वह आखिरी राउंड तक कायम रखी। पहले राउंड में संजीव सिंह ने चंद्रशेखर अग्रवाल से लगभग 5267 मतों से बढ़त बनाई। हर राउंड में इसी तरह से संजीव सिंह बढ़त बनाते रहे। काउंटिंग के अंतिम राउंड में संजीव सिंह को 2069 मत मिले, वहीं चंद्रशेखर अग्रवाल को 1438 मत मिले। धनबाद नगर निगम का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा। धनबाद मेयर सीट सामान्य होने की घोषणा पर कई दिग्गज इस चुनावी मैदान में उतर गए। संजीव सिंह भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर ली। मेयर चुनाव परिणाम के हर राउंड में संजीव सिंह बढ़त बनाते रहे। हर राउंड में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.