संजीव चौरसिया बने बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक, भाजपा नेताओं में हर्ष
सीतामढ़ी, मई 16 -- सीतामढ़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया को बिहार विधानसभा का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता और वैचारिक प्रतिबद्धता का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि संजीव चौरसिया एक कुशल संगठनकर्ता, सरल स्वभाव के जनप्रतिनिधि और राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित नेता हैं। उन्होंने वर्षों तक पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। मुख्य सचेतक के रूप में उनकी भूमिका सदन में पार्टी की नीतियों और विचारों को मजबूती से रखने में महत्वपूर्ण होगी। यह भी पढ़ें- कौन हैं संजीव चौरसिया, जिन्हें बिहार विधानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.