समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र युवा पैराशूटर संजीव कुमार गिरि ने इस माह में राष्ट्रीय पैराशूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर सरायरंजन एवं समस्तीपुर जिला का मान बढ़ाया है। बता दें कि छठा राष्ट्रीय पैराशूटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में हुआ था। इसमें संजीव को 50 मी. फायर पिस्टल में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। उसने अपनी सफलता दिवंगत सैन्य अधिकारी पिता को समर्पित किया है। उसका अगला लक्ष्य वर्ल्ड पैराशूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियाई पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में देश के लिए मेडल जीतकर लाना है। इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहा है। फिलहाल वह भारतीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर चेन्नई में कार्यरत है। इस युवा पैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.