नई दिल्ली, मई 19 -- पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। धन शोधन मामले के आरोप में गिरफ्तार संजीव अरोड़ा की जमानत याचिका पर 22 मई को सुनवाई होगी। यह सुनवाई पीएमएलए के विशेष जज नरेंद्र सूरा की अदालत में तय की गई। संजीव अरोड़ा के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी विशेष अदालत ने जेल प्रबंधन को दी है। अदालत ने भोंडसी के जिला जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि मंत्री को हिरासत में लेते समय चिकित्सक के पर्चे में बताई गई दवा और ग्लूकोज जांच मशीन साथ ले जाने की अनुमति दें। अदालत ने यह स्पष्ट किया कि यदि जेल के नियम इसके विपरीत हैं तो सभी दवाएं जेल अधिकारियों द्वारा नियमों के अनुसार उन्हें तुरंत उपलब्ध कराई जाएं और जेल में ही ग्लूकोज स्तर की नियमित जांच की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- पंजाब के मंत्री संजीव ...