धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को जबरदस्त सरगर्मी देखने को मिली। नामांकन के अंतिम दिन मेयर पद के लिए कई ने नामजदगी का पर्चा भरा। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के साथ साथ झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के नामांकन से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। संजीव अग्रवाल के नामांकन के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। वहीं संजीव सिंह भी समर्थकों की भीड़ के साथ जुलुस की शक्ल में नामांकन करने पहुंचे। नामांकन की अवधि खत्म होने के बाद अब निकाय चुनाव चुनाव को लेकर जोड़ तोड़ का सिलसिला शुरू होगा। ........... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में नामांकन करने पहुंचे संजीव अग्रवाल भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार (अग्रवाल) ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.