संजीविता गुईं ने सब जज का पद संभाला
बोकारो, अप्रैल 16 -- संजीविता गुईं ने गुरुवार को बोकारो के सब जज (सिविल जज सीनियर डिवीजन) का पदभार संभाल लिया। वे ताबिंदा खान की जगह कोर्ट में कार्यभार संभालेंगी। बोकारो पहुंचने पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने सुश्री गुईं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने उन्हें फूलों का गुच्छा भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बोकारो के कई वकील मौजूद रहे, जिन्होंने नई जज का उत्साहवर्धन किया। उनसे मिलने वालों में अधिवक्ता अतुल कुमार, विजय कुमार, ओम प्रकाश लाल, अखिलेश कुमार सिंह, रश्मि कुमारी, राजेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, महीतोष मंडल इत्यादि अधिवक्तागण शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.