कौशाम्बी, मई 2 -- सरायअकिल कस्बा स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों पर मुकदमा कायम हुआ है। आरोप है कि इन्होंने बिना जांच किए मरीज को खून चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अदालत के आदेश पर दर्ज मुकदमे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के सराय यूसुफ मजरा सरैया निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उसकी माता ललती देवी की तबीयत खराब हुई थी। दिक्कत ज्यादा बढ़ने पर 26 जनवरी 2026 को सरायअकिल कस्बा स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां कार्यरत डॉ. मनीषा चौधरी ने मरीज को देखा और बच्चेदानी का ऑपरेशन किए जाने की जरूरत के साथ खून की कमी भी बताई। पीड़ित ने उसी दिन दो यूनिट खून का प्रबंध कर डॉक्टर को दे दिया। अगले दिन एक यूनिट खून चढ़ाया गया। दूसरा यूनिट चढ़ाया जाने लगा तो पीड़ित की मां की हालत खराब होने लगी। इस पर चिकित्सकों न...