मैनपुरी, दिसम्बर 25 -- सर्दी बढ़ते ही लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म वस्त्र की आवश्यकता पड़ने लगती है। वहीं कुछ जरूरतमंद खरीदने में सक्षम नहीं होते। ऐसे जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर संजीवनी सेवा समिति लगातार कई वर्ष से सहायता प्रदान कर रही है। गुरुवार को समिति के सदस्य सोथरा स्थित ईंट भट्ठा पर पहुंचे और श्रमिकों को कंबल व वस्त्र वितरित किए। कंबल पाकर श्रमिकों के चेहरे पर खुशी देखी गई। चेयरमैन यतेंद्र जैन ने कहा कि ऐसे कार्य ईश्वर की पूजा के समान हैं। संस्था के अध्यक्ष सतीश मधुप ने कहा कि करहल व घिरोर क्षेत्र के लोगों के आर्थिक सहयोग से सेवा का यह सिलसिला चल रहा है। समिति के सदस्य घर-घर से कपड़े एकत्रित करके व दानदाताओं की सहयोग राशि से कंबल व वस्त्र बांट रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.