निशि कान्त। रांची, दिसम्बर 30 -- राजधानी रांचीवासी समेत अन्य लोगों को जमीन और घर का सपना दिखाकर 65.45 करोड़ रुपए की ठगी कर उसकी मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में संजीवन बिल्डकॉन के एमडी जेडी नंदी की दोनों पत्नियों-अनिता नंदी और अनामिका नंदी समेत चार आरोपियों पर आरोप तय कर दिया गया है। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने चारों आरोपियों से उस पर लगे आरोप के बारे में पूछा। आरोपियों ने आरोप से इनकार किया और कहा कि आगे मुकदमे का सामना करेंगे। इस पर अदालत ने उक्त दोनों के साथ बिल्डकॉन के निदेशक रहे श्याम किशोर गुप्ता और स्मार्ट पीपुल्स डेवलपर्स के निदेशक राम प्रताप वर्मा पर आरोप तय किया। साथ ही ईडी को मामले में साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके लिए अदालत ने 17 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। मामला ईसीआइआर 2/2020 से जुड़ा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.