रांची, अप्रैल 24 -- रांची। टाटीसिलवे-पुरुलिया रोड स्थित संजीवनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान की छात्रा अनुराधा कुमारी ने 98.2% अंक लाकर राज्य में छठा और रांची जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वह स्वर्णरेखा पब्लिक हाई स्कूल की टॉपर भी बनीं। वहीं हेमंती कुमारी 96% अंकों के साथ कार्मेल गर्ल्स हाई स्कूल की टॉपर रहीं। संस्थान के 13 छात्रों ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त किए। शिक्षक कुंदन कुमार, प्रेम रंजन शर्मा, रुणित कुमार व कीर्ति कुमारी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- विवेक मेमोरियल स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम यह भी पढ़ें- टाटीसिलवे हाई स्कूल में बेटियों का दबदबा, निर्जला स्कूल टॉपर यह भी पढ़ें- जिज्ञासा 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुई स्कूल टॉपर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...