कौशाम्बी, मई 3 -- साथी मिशन परिवार के तत्वावधान में रविवार को संजीवनी हॉस्पिटल एवं बंधन पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान करते हुए समाज सेवा का संदेश लोगों को दिया। रक्तदान शिविर में चेयरमैन सरायअकिल अनूप सिंह, भकंदा ग्राम प्रधान अवधेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनय सिंह पटेल अरविंद सिंह, कंचन सिंह, राजकुमार सिंह सहित लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए इसके महत्व के बारे में बताया। अवधेश सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष में दो बार इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.