मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- बंदरा। खुदरा उर्वरक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर पटसारा (सखौरा) निवासी संजीत कुमार चुने गए। जिलाध्यक्ष चुने जाने पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, डॉ. मिंटू झा, शिवनाथ सहनी, नवीन ठाकुर ने बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष व अन्य साथियों ने जिस उम्मीद से जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...