संजरपुर बालजीत में नागा बाबा व नढिया बाबा मेला शुरू
बदायूं, मई 29 -- उझानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत संजरपुर बालजीत में आस्था के केंद्र श्री श्री 1008 नागा बाबा एवं श्री श्री 108 नढिया बाबा के पावन समाधि स्थल पर वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि समाजसेवी रवि प्रताप सिंह ने कुंवर आदित्य सिंह तोमर की उपस्थिति में फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि ने बाबा की समाधि पर माथा टेका, जिससे पूरा परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा। रवि प्रताप सिंह ने इसे सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का अनूठा प्रतीक बताया। मेले के पहले ही दिन आस-पास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। परिसर में बच्चों के लिए झूले, खिलौने और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं को सुव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.