बाराबंकी, अप्रैल 17 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबांकी जिले के पीपा पुल शुरू होने के बाद पुराने संजय सेतु के जॉइंटर उखाड़ने का कार्य शुरू हो गया है। ग्राइंडर मशीनों से पुल पर लगे लोहे के जॉइंट्स दोनों तरफ खुदाई के बाद बाहर किए जा रहे हैं। इनके स्थान पर नए जॉइंटर लगाकर पुल मरम्मत किया जाएगा। इसी के साथ-साथ पुल की डामर परत भी जेसीबी से खुदाई कर अलग की जा रही। इसकी जगह नया डामरीकरण भी होगा। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता अनस ने बताया कि संजय सेतु पर अब तक 34 बेयरिंग बदली गई है। 62 जॉइंटर उखाड़ने हैं। जिनमें दस की खुदाई हो चुकी है। यह भी पढ़ें- संजय सेतु पूरी तरह से बंद, पैंटून पुल से गुजरे छोटे वाहन कार्य तेजी से कराया जा रहा है।24 घंटे में पीपापुल से गुजरे सात हजार छोटे वाहन-बता दें कि 16 अप्रैल को दोपहर बारह बजे से संजय सेतु को बंद करते हुए ...