संजय सेतु बंद होने के कारण रामकुंड चौराहे के पास लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी
सीतापुर, मई 19 -- महमूदाबाद, संवाददाता। संजय सेतु बंद होने के कारण जिले में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। संजय सेतु बाराबंकी और बहराइच जिले के बीच सरयू नदी पर बना है। संजय सेतु बंद होने से भारी वाहन रामपुर मथुरा मार्ग से रामकुंड होते हुए पैंतेपुर के मोतीपुर चौराहा से फतेहपुर बाराबंकी होते हुए लखनऊ की ओर जाते हैं। जिसके चलते आए दिन महमूदाबाद इलाके में जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को महमूदाबाद स्थित रामकुंड चौराहे के पास मंगलवार दोपहर में जाम यलग गया। तपती दोपहर में जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। काफी देर तक चालक सायरन बजाता रहा पर निकलने का रास्ता न मिल सका। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह एंबुलेंस को जाम से निकलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। आसपास के लोगों को कहना है कि आए दिन जाम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.