बाराबंकी, मार्च 8 -- रामनगर। बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामनगर के संजय सेतु पर रविवार की शाम एक प्राइवेट बस के खराब हो जाने से यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। करीब दो घंटे जाम लगा रहा। शाम करीब 6 बजे पुल के बीचों-बीच लखनऊ से आ रही एक निजी बस में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह बीच पुल पर ही खड़ी हो गई। जिससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुल पर बस खराब होने से दोनों तरफ ट्रकों, रोडवेज बसों और निजी कारों का लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों को उमस और गर्मी के बीच काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। जब काफी देर तक बस ठीक नहीं हो सकी और जाम बढ़ता गया तो बस में सवार यात्रियों ने एकजुट होकर बस को पीछे से धक्का लगाना शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद बस को पुल के दूसरे छोर तक पहुंचाया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.