बाराबंकी, मार्च 13 -- रामनगर। संजय सेतु के कुल 64 बेयरिंग बदले जाएंगे। इसी के साथ ज्वाइंटस भी सही होंगे। पीपा पुल के निर्माण के साथ इसकी भी तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल संजय सेतु पर भारी वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह से वर्जित करते हुए यातायात सुचारू बनाए जाने के लिए पीपे का पुल निर्माणाधीन है। उधर पुल के नीचे पानी से बाहर दिखाई दे रही कोठियों में बेयरिंग बदलने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इस कार्य को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की देखरेख में कराया जा रहा है।पुल की बेयरिंग बदलने के लिए अनुभवी मिस्त्री और मजदूर लगाए गए हैं, जो कोठियों पर चढ़कर मरम्मत का काम कर रहे हैं। अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि पीपे का पुल बनने में जितना समय लग रहा है, उसी दौरान के समय का उपयोग करते हुए पुल के नीचे के कुछ जरूरी कार्य पूरे कराने की योजना बनाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.