बाराबंकी, मार्च 17 -- रामनगर। क्षेत्र में सरयू नदी पर बने संजय सेतु की कोठियों पर बेयरिंग बदलने का कार्य इस समय तेजी से चल रहा है, जो कोठियां पानी से बाहर हैं, उनकी मरम्मत हो रही है। इसी के साथ पीपे के पुल का भी निर्माण जारी है। एनएचआई द्वारा जिस फर्म को पुराने पुल की मरमत का ठेका दिया गया है उसके अनुभवी मिस्त्री और मजदूर पुल के नीचे कोठियों पर पुरानी बेयरिंग हटाकर नई बेयरिंग लगाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल जिन कोठियों के आसपास पानी नहीं है, वहां पर काम किया जा रहा है।इसी के साथ आवागमन बनाए रखने के लिए पीपे का पुल बनाने का कार्य भी चल रहा है। शुरुआती किनारे पर जहां पानी भरा हुआ था, वहां करीब 60 पीपे लगाकर पुल को तैयार किया जा चुका है और आगे का काम जारी है। जानकारी के अनुसार पूरे पीपे के पुल को तैयार करने के लिए कुल करीब 220 पीपे लगाए जाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.