गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने सोमवार को इंदिरापुरम के कनावनी स्थित एक फार्म हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित कर संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। इस दौरान नेता संजय सिन्हा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने संजय सिन्हा को नियुक्ति पत्र सौंप संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने नेता संजय सिन्हा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की। उन्होंने सिन्हा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और विकास के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है। पार्टी ने उनकी सक्रियता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विश्वास ...