गुमला, जनवरी 22 -- गुमला, संवाददाता। झारखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग द्वारा प्रकाशित सूची में कथित रूप से फर्जी व्यक्तियों के नाम शामिल होने से वास्तविक झारखंड राज्य आंदोलनकारियों में भारी नाराजगी है। इसी सूची के आधार पर जिला प्रशासन ने 24 जनवरी को आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। गुरूवार को आंदोलनकारियों ने उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित को लिखित आवेदन सौंपते हुए फर्जी आंदोलनकारियों के नाम सूची से हटाने और फर्जी तरीके से नाम प्रस्तावित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि सूची के अवलोकन से स्पष्ट होता है कि कुछ ऐसे व्यक्तियों को आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किया गया है। जिनका झारखंड राज्य आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा है। रायडीह प्रखंड की सूची में क्रम संख्या 83 पर दर्ज संजय कुमार सिंह, पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.