संजय सिंह विश्व मास्टर्स एधलेटिक्स में चयनित
सोनभद्र, जुलाई 11 -- सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षक, मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव, सुकृत ग्राम सभा के निवासी संजय सिंह का चयन 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स के लिए हुआ है। गत वर्ष 2025 माह नवम्बर चेन्नई में एशियन चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स के लिए हुआ है। संजय सिंह दक्षिण कोरिया, सियोल के दाएगू महानगर में 22 अगस्त से 3 सितम्बर तक आयोजित 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके चयन होनें पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र, जिला क्रीडाधिकारी सोनभद्र सहित शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- पैरा एथलीड सागर का कॉमनवेल्थ गेस्य के लिए चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.