जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- टाटा स्टील की खेल मामलों की केंद्रीय सलाहकार समिति में यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को अहम जिम्मेदारी मिलने से यूनियन के अंदरखाने सरगर्मी तेज हो गई है। टाटा स्टील प्रबंधन ने कर्मचारियों के खेलकूद से जुड़े मामलों, खेल सुविधाओं और आयोजनों की देखरेख के लिए समिति का पुनर्गठन किया है। कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी डीबी सुंदर रामम की ओर से जारी सर्कुलर में संजय सिंह को समिति का वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। चुनाव से पहले यूनियन के किसी प्रमुख पदाधिकारी को प्रबंधन से जुड़ी ऐसी समिति में जिम्मेदारी मिलना, संगठन के भीतर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि समिति में नियुक्ति का आधिकारिक उद्देश्य कर्मचारियों के खेल मामलों का संचालन और बेहतर समन्वय है।समिति में प्रबंधन की ओर से मनीष सिन्हा, हेड स्पोर्ट्स-इवेंट्स एंड ट्रेनिंग से...