पटना।, अगस्त 30 -- बिहार की राजनीति में इन दिनों दिल्ली के एक होटल में कथित तौर पर बिहार के एक मंत्री की पिटाई की घटना की खूब चर्चा हो रही है। पहले खबर आई कि बिहार सरकार के एक मंत्री ने दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में एक महिला कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया। इसपर उस लड़की ने मंत्री की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद बिहार की राजनीति में कयासों का दौर चल पड़ा। आरोपों को लालू यादव के बड़े बेटे और महुआ से अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले तेज प्रताप यादव ने हवा दे दी। उन्होंने सीधे-सीधे बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर संगीन आरोप लगा दिए। पटना में एक लोकल पोर्टल लाइव सिटीज ने जब मंत्री संजय सिंह से इस पूरी घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने इसे विपक्षी दलों की साजिश करार दिया। साथ ही यह भी चुनौती दी कि अगर किसी ने इस कथि...