पटना, अगस्त 31 -- बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह को होटल कांड में लपेटने के बाद अब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। बिहार के PHED मंत्री संजय सिंह ने अब तेज प्रताप यादव को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। इसी के साथ संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव को माफी मांगने के लिए भी कहा है। पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को 50 करोड़ मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। मंत्री संजय सिंह की ओर से अधिवक्ता सुशील कुमार ने तेज प्रताप के वाट्सएप और ई मेल पर नोटिस भेज कर कथित बयान के लिए सात दिनों में माफी मांगने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि 29 अगस्त को एक्स पर मंत्री संजय सिंह पर आपने झूठे, मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। ऐसा उनकी छवि को बदनाम करने के लिए किया गया है। ...