नई दिल्ली, मार्च 22 -- आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा नेता संजय सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि एक मंत्री के तौर पर वह काफी अच्छा बोलते हैं। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि संसद में अच्छा स्पीकर कौन है तो उन्होंने कई नेताओं का नाम लिया जिसमें बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल था। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री के तौर पर कलअच्छा भाषण दिया। मैंने उन्हें जाकर कहा, एक बार कादर खान और परेश रावल एक फिल्म में थे। परेश रावल जिससे मिलते थे, बोलते-बोलते बेहोश कर देते थे। आखिर में कादर खान मिल गए तो परेश रावल बेहोश हो गए। कल मैंने उनकी तारीफ की। यह भी पढ़ें- क्या उन्हें हक नहीं...;केजरीवाल के पंजाब सरक...