पटना, अगस्त 31 -- बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री और लोजपा आरवी के महुआ विधायक संजय सिंह पर तेज प्रताप यादव की ओर से लगाए गए आरोप पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वीकार किया है कि उनकी पार्टी के विधायक पर लगे आरोप संगीन हैं। इसे लेकर पार्टी ने उनसे जवाब-तलब भी किया है। अगर उनके ऊपर लगे आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी। उनकी पार्टी के विधायक ने आरोप लगाने वाले राजनीतिक दल के एक नेता को मानहानि की नोटिस भी दी है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा कि अगर ऐसा कृत्य मेरे परिवार का कोई सदस्य भी करेगा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होंने बिहार सरकार से अपील की है कि इस मामले की अच्छे से जांच कराई जाए, ताकि सरकार की बदनामी न हो। साथ ही होटल प...