छपरा, मई 16 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय जदयू के सक्रिय नेता संजय कुमार सिंह को एक बार फिर मढ़ौरा नगर जदयू का अध्यक्ष बनाया गया है। जदयू जिला अध्यक्ष वैधनाथ सिंह विकल ने पत्र जारी कर उनके मनोनयन की घोषणा की। जारी पत्र में जिला अध्यक्ष ने कहा कि संजय सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। दूसरी बार नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे मढ़ौरा नगर में जदयू संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। संजय सिंह के मनोनयन पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। गामा सिंह, चांदनी कुशवाहा, ब्रजकिशोर सिंह, मंटू सिंह, जितेंद्र सिंह, फजले हसन और वीरेंद्र गिरी सहित कई लोगों ...