औरैया, सितम्बर 2 -- करणी सेना भारत ने संगठन का विस्तार करते हुए बाबरपुर निवासी संजय सिंह चौहान को औरैया का जिलाध्यक्ष (मुख्य प्रकोष्ठ) मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल दो सितंबर 2026 से एक अगस्त 2027 तक रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह के निर्देश पर जारी मनोनयन पत्र में संजय सिंह चौहान से संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही संगठन के अनुशासन और पद की गरिमा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...