नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बिहार बीजेपी की कमान बदल गई है। दरभंगा के विधायक और नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वे उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल का स्थान लेंगे। सरावगी वैश्य समाज से आते हैं। पिछली सरकार में उन्हें भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का मंत्री बनाया गया था। 2025 के विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने दरभंगा में पांचवीं बार जीत दर्ज की। लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया गया। माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। दूसरी ओर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया दिया गया। यह तय हो गया था कि दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.