गया, दिसम्बर 18 -- विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह दरभंगा सदर विधायक संजय सरावगी के गुरुवार को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर गया जी के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा गया जी जिला (पूर्वी) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील कुमार सिन्हा ने इसे संगठन के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा का विस्तार और सशक्तिकरण होगा। उनके अनुभव से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा। इस अवसर पर कई भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.