गया, दिसम्बर 16 -- संजय सरावगी को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद टनकुप्पा भाजपा मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे पार्टी के लिए सशक्त व दूरदर्शी कदम बताया। नेताओं ने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी। बधाई देने वालों में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ झलक सिंह, जिला मंत्री बिनोद सिंह, युवा मोर्चा के सौरभ सिंह, वरिष्ठ नेता ठाकुर आनंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी सिंह, किशोर सिंह व धनंजय सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.