भागलपुर, जुलाई 28 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट शनिवार शाम सांसद प्रदीप कुमार सिंह तोनहा गांव पहुंच मृतक संजय मेहता के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उनकी पीड़ा को सुनी। सांसद ने कहा कि संजय मेहता की हत्या अत्यंत दु:खद, अमानवीय और निंदनीय घटना है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस दौरान सांसद ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। सांसद ने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी करेंगे तथा न्याय दिलाने के लिए ...