प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज। पीके मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद संजय ममगई प्रयागराज नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी होंगे। संजय ममगई को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से स्वीकृति मिलने के बाद संजय ममगई के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने का आदेश विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने शनिवार शाम जारी कर दिया। संजय ममगई के प्रमोट होने के बाद अब मुट्ठीगंज जोन का नया जोनल अधिकारी भी बनाए जाने की संभावना है। वर्तमान में संजय ममगई मुट्ठीगंज जोन के जोनल अधिकारी के साथ शहर के घाटों के नोडल अधिकारी हैं। इससे पहले सेवानिवृत्त हुए पीके मिश्रा को कर विभाग की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में विदाई दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.