संजय बने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष
हरिद्वार, मई 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन के तीन वर्षीय चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। चुनावी सभा संरक्षक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक अनिल शर्मा, संयोजक तेज प्रकाश साहू, राजेश खुराना, संजय बंसल एवं लालचंद गुप्ता की संयुक्त अगुवाई में संपन्न कराई गई। सर्वसम्मति बनने के बाद संजय चोपड़ा को लगातार नौवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही राजकुमार को प्रदेश महामंत्री, पं. मनीष शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा सचिन राजपूत को सहायक कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.