रुडकी, अगस्त 29 -- रुड़की। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के चहुंमुखी विकास के उद्देश्य से रुड़की निवासी संजय प्रजापति को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी। महासभा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, डबल फाटक मोहनपुरा मोहम्मदपुर, रुड़की निवासी संजय प्रजापति पुत्र मांगे राम प्रजापति को उनकी सामाजिक गतिविधियों और समाजहित में किए गए कार्यों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...