संजय पांडेय बने सांसद प्रतिनिधि
चतरा, मई 28 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के टुटीलावा के रहने वाले भाजपा नेता संजय पांडेय को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।इस संबंध में सांसद कालीचरण सिंह ने पत्र जारी किया है। श्री पांडेय को कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग का अपना प्रतिनिधि सांसद ने मनोनीत किया है।इस संबंध में संबंधित विभाग को सांसद ने पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया है। श्री पांडेय इसके पूर्व भी पूर्व सांसद सुनील सिंह और पूर्व विधायक गणेश गंझू के कार्यकाल में उनका प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- पुरी जगन्नाथ और लिंगराज मंदिर में सांसद ने की पूजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.