मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- बंदरा। पटसारा पंचायत के सखौरा निवासी संजीत कुमार पांडेय को बिहार विधान परिषद सदस्य का प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पत्र जारी किया है। एमएलसी ने बताया कि संजीत कुमार पांडेय प्रखंड व अंचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। संजीत कुमार पांडेय ने बताया कि जो जिम्मेवारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। मुन्नी बैंगरी के मुखिया दीपक कुमार, उपमुखिया शिवनाथ सहनी, डॉ. मिंटू झा ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.