संजय निषाद और मुकेश सहनी साथ दिखे, विनोद की हत्या पर गोंडा में मंत्री देंगे धरना
लखनऊ, सितम्बर 11 -- गोंडा के वर्तन व्यापारी और निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद सहनी की हत्या के बाद लखनऊ के अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री संजय निषाद और विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी साथ बैठे नजर आए। बुधवार रात गोंडा में विनोद सहनी पर दर्जन भर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था, जिनकी इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। गुरुवार को विनोद के पोस्टमार्टम में भी देरी हुई, जिसकी वजह से नाराजगी बढ़ी। अस्पताल में संजय निषाद और मुकेश सहनी अगल-बगल बैठे दिखे और मीडिया से बात में भी दोनों साथ रहे। विनोद सहनी का शव देर रात गोंडा के परसपुर पहुंच गया और आज अंतिम संस्कार संभावित है। आज (शुक्रवार) को संजय निषाद गोंडा में विनोद हत्याकांड के खिलाफ धरना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.