सराईकेला, मार्च 13 -- खरसावां। सरायकेला के दुगनी में संजय नदी पर प्रस्तावित बराज निर्माण योजना को लेकर विधानसभा में उठे सवाल पर जल संसाधन विभाग ने जवाब दिया है। विधायक दशरथ गागराई ने 12 मार्च, 2026 को पूछे जाने वाले तारांकित प्रश्न संख्या-39 के उत्तर में योजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, 2018 में लगभग 95.43 करोड़ रुपये की लागत से बराज निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया था, जिसे 2021 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित था।सरकार ने बताया कि दुगनी बराज के निर्माण के दौरान बराज के चारों पियर्स (स्तंभों) के नीचे निर्धारित गहराई पर हार्ड स्ट्राटा (कठोर चट्टान) नहीं मिलने के कारण लगभग तीन मीटर अधिक गहराई तक खुदाई करनी पड़ी। इसके चलते पियर्स की लंबाई बढ़ानी पड़ी, जिससे परियोजना की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई।जल संसाधन विभाग न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.