रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण कार्य का मेयर विकास शर्मा ने पार्षद नीतू राय के साथ विधिवत शिलान्यास किया। वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों ने मेयर का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि शहर के हर वार्ड में पक्की सड़कों का जाल बिछाना प्राथमिकता है। नाला निर्माण से जलभराव की समस्या दूर होगी और नई सड़क से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित शिव कॉरिडोर योजना से संजय नगर खेड़ा, नीलकंठ धाम और गोल्ज्यू मंदिर आपस में जुड़ेंगे, जिससे क्षेत्र का धार्मिक महत्व बढ़ेगा। यहां 51 फीट की महादेव प्रतिमा, भव्य द्वार, योग व ध्यान केंद्र, संस्कारशाला तथा ओपन जिम सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.