लखनऊ, फरवरी 17 -- विधायक राजेश्वर सिंह के साथ करेंगे एक रोड शो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 'पर्यावरण वीरों' को करेंगे सम्मानित लखनऊ, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण व नागरिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने के उद्देश्य से 22 फरवरी को सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में बंगला बाजार में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मशहूर फिल्म अभिनेता संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान संजय दत्त एक रोड शो करने के साथ 'नेट जीरो सरोजनीनगर' अभियान का शुभारंभ करेंगे। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि विशेष कार्यक्रम के तहत अभिनेता संजय दत्त सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य रोड शो के माध्यम से युवाओं से संवाद करेंगे। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 'पर्यावरण व...