पटना, मार्च 14 -- जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अटकलबाजी चरम पर है। चर्चा है कि नीतीश के बाद बिहार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सीएम मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है। नीतीश की पार्टी जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से जब शनिवार को यह सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि एनडीए के नेता मिलकर इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा। झा के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री एवं जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह खुद नीतीश ही तय करेंगे। ललन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.