पटना, जून 15 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत किया है। सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मेरी कामना है कि यह समझौता स्थायी शांति, संवाद और सहयोग का मार्ग प्रशस्त करे तथा अधिक सुरक्षित एवं समृद्ध विश्व के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे। झा ने कहा कि मानवता का भविष्य शांति के माध्यम से ही सबसे सुरक्षित किया जा सकता है। युद्ध और संघर्ष न केवल हमारे वर्तमान के लिए खतरा है, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों की आशाओं और आकांक्षाओं को भी प्रभावित करते हैं। क्षेत्र में शांति और स्थिरता केवल वहां के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- संजय झा ने अमेरिका और ईरान शांति समझौते का स्वागत किया पश्चिम एशिया में होने वाले घटनाक्रम ऊर्जा सुरक्षा, ...