जहानाबाद, फरवरी 25 -- अरवल, निज संवाददाता। जनता दल यू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय झा को भारत और जर्मनी संसदीय मैत्री संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने कहा कि इनके बनने से बिहार का मान और स्वाभिमान बढ़ा है उनके समक्ष नेतृत्व में भारत और जर्मनी के सांसदों की मित्रता और दोनों देशों के ऐतिहासिक सामरिक संबंधों को नई ऊंचाईयां मिलने की उम्मीद है। ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में भारत और जर्मनी का काफी पुराना संबंध रहा है। प्रसिद्ध जर्मनी विद्वान मैक्समूलर ने भारतीय धर्म ग्रंथों का संस्कृत गहन अध्ययन करने के पश्चात उन्हें दुनिया से अवगत कराया। श्री पटेल ने कहा कि भारत और जर्मनी के सांसदों की मित्रता और दोनों देशों के ऐतिहासिक सामरिक संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में श्री संजय झा अ...