सहारनपुर, फरवरी 6 -- नगर का संजय चौक इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का कारण बना हुआ है। हर समय जाम जैसी स्थिति रहने से लोगों का समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वहीं कुछ युवतियां भीख मांगने के नाम पर अवैध उगाही करती वाहनों के सामने खड़ी हो जाती हैं। जिससे वाहन चालक खुद को असहज महसूस करते हैं। नानौता के प्रमुख संजय चौक पर ट्रैफिक प्रबंधन की कमी के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब पुलिस द्वारा रस्सी बांधकर अस्थायी रूप से रास्ता बंद कर दिया जाता है। जिसके चलते राहगीरों को काफी दूर से घूमकर आना पड़ता है। जिससे व्यापारियों सहित आम राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं चौंक पर कुछ अज्ञात युवतियां वाहनों को रुकवाकर उनके सामने खड़ी हो जाती हैं और जबरन प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.