हरिद्वार, मई 17 -- लघु व्यापार एसोसिएशन के नौवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद संजय चोपड़ा अपने साथियों सहित कनखल स्थित रामेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने महामंडलेश्वर 1008 रामेश्वर नंद सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुजरात समाज की ओर से आयोजित पुरुषोत्तम मास के प्रथम दिन श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में व्यास गद्दी पूजन एवं विशेष पूजा-अर्चना में भी सहभाग किया। महामंडलेश्वर रामेश्वर नंद सरस्वती ने कहा कि मां गंगा के समीप आनंदवन में श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम प्रकाश हुआ था। पुरुषोत्तम मास में गंगा स्नान, दक्षिणेश्वर महादेव, मनसा देवी, चंडी देवी एवं ब्रह्मकुंड के दर्शन से मोक्ष की प्राप्ति होती है। संजय चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार अध्यात्म की राजधानी है और संतों का आशीर्वाद सामाजिक कार्यों को नई प्रेरणा देता है। इस अवसर ...