औरैया, मार्च 6 -- औरैया, संवाददाता। शहर के व्यस्त इलाके संजय गेट और सुभाष चौराहे के आसपास रोजाना लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। शाम होते ही यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और राहगीरों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण कई बार लोगों को घंटों तक सड़क पर फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे बड़ी संख्या में चाट की ठेलियां लगने और उनके ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। ठेलियों पर फिंगर, चाउमीन, डोसा और छोले-भटूरे जैसे खाद्य पदार्थों की बिक्री होती है, जिसके चलते शाम के समय यहां काफी भीड़ जुट जाती है। इस कारण सड़क पर वाहन खड़े हो जाते हैं और पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थिति यह हो जाती है कि वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.